फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   POLICE SOLVE THE MURDER CASE OF SONU IN JAMMU AND KASHMIR

J&K: कुकर्म के इरादे से हुई थी नाबालिग की हत्या, ऐसे आया सच सामने

Sat, 17 Mar 2018 11:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Sat, 17 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
POLICE SOLVE THE MURDER CASE OF SONU IN JAMMU AND KASHMIR
murder - फोटो : DEMO PHOTO

बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने नाबालिग की हत्या के मामले को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो युवकों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार नाबालिग के साथ कुकर्म करने के लिए उसे आरोपियों ने उठाया था, जिसके बाद उसे एक आश्रम में रखा हुआ था।

विज्ञापन


नाबालिग की मौत के बाद उसके शव को तालाब में फेंक आरोपी फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने अपना जुर्म भी कबूल लिया है। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चार मार्च को सोनू निवासी मीन सरकार एक जगराते से लापता हो गया था।

दो दिन बाद उसका शव गांव के ही तालाब के पास बरामद हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने मौके से सबूत जुटाने का प्रयास किया। नाबालिग की हत्या गला घोंट कर की गई थी। कपड़े भी उतरे थे। पुलिस कई दिनों से जांच करने में लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने उसके चाचा को भी पूछताछ के लिए लाया था, लेकिन उससे पुलिस को कुछ नहीं मिला। बाद में जांच के दौरान पुलिस को सुराग लगा, जिसके बाद पुलिस ने मोहल्ले के ही एक युवक को पूछताछ के लिए लाई। कड़ी पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

उसने दूसरे साथी का नाम बताया जोकि नाबालिग बताया गया है। पुलिस उसे भी पकड़ कर थाने में लाई। पूछताछ में दोनों ने माना कि उन्होंने कुकर्म करने के लिए उसे जगराते से उठाया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। उसके बाद उन्होंने उसके गले में रस्सी को डाला और उसे एक आश्रम में रखा।

बाद में अगले दिन रात को तालाब के पास फेंक दिया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद मौके पर जाकर सबूतों को जमा किया। आश्रम के बंद कमरे से भी सबूत जुटाए गए। यहां पर उसके शव को रखा गया था।


जांच के दौरान पता चला कि उस रात को उन्होंने पूरे प्लान के तहत उसके साथ कुकर्म करने के इरादे से उठाया था, लेकिन मौत के बाद प्लान को बदल कर इसे हत्या का रूप दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed