{"_id":"03256b946c917aa81c71c9f1ea985e09","slug":"police-nabbed-men-who-forged-lands-doc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ महीनों से फरार था यह धोखेबाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ महीनों से फरार था यह धोखेबाज
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 28 Apr 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी फर्द सहित जाली दस्तावेजों पर लोगों की जमीनें बेचने वाले एक व्यक्ति को त्रिकुटा नगर पुलिस ने करीब आठ महीनों के बाद दबोच लिया। आरोपी शब्बीर शाह पीर मिठ्ठा का रहने वाला है, जिसके खिलाफ पिछले साल मामला दर्ज किया गया था। तबसे शब्बीर फरार था। जिसकी तलाश में पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह काबू में नहीं आ पा रहा था।
विज्ञापन
शब्बीर के खिलाफ 467, 420 और 468 के तहत मामला दर्ज है। त्रिकुटा नगर के एसएचओ नवीन अंगराल ने बताया कि शब्बीर फर्जी फर्द, फर्जी जमीनों की नकलें लगाकर कई लोगों को प्लाट बेचता था। इसके बाद कुछ लोगों ने उसके खिलाफ शिकायत की।
विज्ञापन
पुलिस ने इसे लेकर पिछले साल मामला दर्ज किया था, लेकिन वह काबू में नहीं आ रहा था। सोमवार को इसके क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना पुलिस के पास पहुंची तो छापा मारकर इसे दबोच लिया गया। आरोपी को चार दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन