फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police nabbed accused of 20 lakhs robbery

पकड़े गए सबसे बड़ी चोरी के आरोपी, पढ़ें खबर

Tue, 02 Jun 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 02 Jun 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
police nabbed accused of 20 lakhs robbery

छन्नी हिम्मत थाना के अंतर्गत 29 मई को लाखों रुपये कीमत के गहने चोरी होने के बाद पुलिस के होश उड़ गए थे। पुलिस पहले तो इस घटना को छुपाती रही थी, लेकिन पीड़ित की ओर से डाले गए दबाव के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो कुछ सुराग लगने लगे। एसएसपी उत्तम चंद ने मंगलवार को छन्नी हिम्मत थाने में प्रेस कान्फ्रेंस करके अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया गया है।

विज्ञापन


छन्नी हिम्मत इलाके में कुलभूषण खन्ना ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह घर पर ताला लगाकर दुकान पर चले गए थे, घर में कोई नहीं था। तभी घर लौटे तो देखा कि लाखों रुपये कीमत के गहने चोरी हो गए हैं। साथ में घरेलू सामान भी है। जांच-पड़ताल में गांव दरसाई, तहसील शक्ति, जिला जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ निवासी हरी प्रसाद और बंद्रा, तहसील शक्ति, जिला जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ निवासी राज कुमार कुटेय को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


सख्ती से पूछने पर उन्होंने अपने दो अन्य साथियों मेरठ अड्डा निवासी मोहम्मद सलीम और जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ निवासी बसंत कुमार की जानकारी दी और उनके दिल्ली में होने का पता बताया। तब एसएचओ छन्नी हिम्मत एजाज अहमद वानी, एसआई सुशील चौधरी, एसपी मोहम्मद रफीक मन्हास, एसपी साउथ उदय भास्कर बिल्ला ने बताए ठिकानों पर छापामारी करके उक्त चारों को गिरफ्तार कर लिया और चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद किए सामान में छह तोले की चूड़ियां, नौ लाख कीमत का डायमेंड सेट, दो तोले का मंगलसूत्र, चार सिल्वर के ग्लास, पांच तोले सोने के बिस्कुट, दो तोले सोने का लॉकेट, दो तोले की तीन अंगुठी, एक तोले के कान के झुमके, एक तोले सोने की चेन सहित लॉकेट, कोडेक का कैमरा, रेडियो, कैलकुलेटर, नौ चांदी के सिक्के, दो शैंपू, फेसवाश, लेडीज घड़ी शामिल है।

रेकी के बाद देते थे घटना को अंजाम
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रेकी करने के बाद ही वे घटना को अंजाम देते थे। बंद ताला उनके चोरी करने का सबसे अच्छा मौका होता था। घटना वाले दिन जब पीड़ित दुकान पर गए तो पीछे से उन्होंने मौका पाकर हाथ साथ कर दिया।


दिल्ली जाकर बेचते थे सोना
आरोपियों ने खुलासा किया है कि चोरी का सामान पहले मेरठ ले जाते थे। वहां से आरोपी बसंत की मदद से उस माल को दिल्ली के बाजार में बेच दिया जाता था। फिर वे सभी कुछ दिनों के लिए अपने अलग-अलग ठिकानों में रहने लगते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed