फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accusation of rape under the pretext of marriage and blackmailing by making an obscene video.

Varanasi News: निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

Fri, 21 Aug 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Accusation of rape under the pretext of marriage and blackmailing by making an obscene video.
कोर्ट के आदेश पर तीन पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सारनाथ। निकाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुख्य आरोपी और परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। सारनाथ क्षेत्र निवासी पीड़िता के मुताबिक, मऊ के शहनवाज आलम उर्फ सागर उसकी चाची का भाई है। पीड़िता के घर उसका आना-जाना था। आरोप है कि शहनवाज ने उससे निकाह की इच्छा जताई, जिस पर दोनों परिवारों की सहमति बन गई थी। पीड़िता का आरोप है कि 2022 में पहली मुहर्रम के दौरान शहनवाज पिता मुनीर और बहन सलीना के साथ उसके घर आया था। इसी दौरान जल्द निकाह करने का भरोसा देकर उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी 2025 तक उसे होटलों और अन्य स्थानों पर शारीरिक शोषण करता रहा। 19 जून 2026 को आरोपी ने फोन कर कहा कि उसके परिजनों ने उसके लिए दूसरी लड़की पसंद कर ली है, इसलिए वह उससे निकाह नहीं करेगा। विरोध करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। पीड़िता ने पुलिस और उच्च अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर अदालत की शरण ली। कोर्ट ने शहनवाज, पिता मुनीर और बहन सलीना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। सारनाथ थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article