फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two groups of transgender individuals clashed over soliciting congratulatory offerings.

Amroha News: बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two groups of transgender individuals clashed over soliciting congratulatory offerings.
अमरोहा। नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम बधाई मांगने के विवाद में किन्नरों के दो गुटों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। एक पक्ष ने तीन चेलों को अगवा कर घर में बंधक बनाने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 किन्नरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुरैशी गली नंबर 11 निवासी चाहत ने पुलिस को बताया कि वह किन्नर है। आरोप है कि खुशबू के ग्रुप के लोग उसके इलाके में बधाई मांगते हैं, जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में रंजिश है। चाहत के मुताबिक 19 अगस्त की रात करीब 7:45 बजे वह घर पर अकेली थी। तभी खुशबू गुरु सिमन, महक और आमिर घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद रानी, सिमरन, अन्नू और काजल भी पहुंच गए और मारपीट की।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष की सिमरन किन्नर ने तहरीर में आरोप लगाया कि 19 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे उसके चेले कशिश, खुशबू और महक घर जा रहे थे। कुरैशी गली नंबर 11 में चाहत किन्नर, चेला किरन और फरमान, फारुख व बांडी ने तीनों को अगवा कर घर में बंद कर दिया। आरोप है कि उनके साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट की और धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed