फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Created a ruckus after reaching home drunk; smashed doors with a hammer.

Mandi News: शराब के नशे में घर पहुंचकर मचाया हुड़दंग, हथौड़े से तोड़े दरवाजे

Fri, 21 Aug 2026 01:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Created a ruckus after reaching home drunk; smashed doors with a hammer.
एक लाख से अधिक की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप
विज्ञापन

दराट-कुल्हाड़ी दिखाकर जान से मारने की धमकी

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। नाल गांव में नशे में घर पहुंचे एक व्यक्ति पर हुड़दंग करने, सामूहिक मकान में तोड़फोड़ और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर सुंदरनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुंदरनगर पुलिस के अनुसार नाल निवासी कलाष्णू देवी, बंशी राम और रोशन लाल ने शिकायत में आरोप लगाया कि जीत राम बुधवार को शराब के नशे में घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए हुड़दंग करने लगा। आरोप है कि उसने सामूहिक मकान का सामान बाहर फेंक दिया और हथौड़े से दरवाजे तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिए। पावर टिलर, अनाज, पशुचारे की दो बोरियां, खल, ट्रंक समेत अन्य घरेलू सामान को भी बाहर फेंककर नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक आरोपी ने अपनी माता से धक्का-मुक्की कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद दराट और कुल्हाड़ी दिखाकर परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ताओं ने संपत्ति को एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का दावा किया है। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed