फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police nabbed 3 in udhampur shootout case

उधमपुर गोलीकांड के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Mon, 28 Jul 2014 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Mon, 28 Jul 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
police nabbed 3 in udhampur shootout case

उधमपुर के व्यापारी को सरेबाजार गोली मारने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। चर्चा यह भी है कि हमलावरों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है। हालांकि इस मुद्दे पर पुलिस अभी कुछ भी खुलकर नहीं बोल रही है। पुलिस ने उनकी तलाश के लिए शनिवार देर रात दो टीमों का गठन किया था।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार तीनों आरोपी कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी पेश कर सकते हैं। घायल रॉकी गुप्ता की हालत में सुधार के बाद आरोपियों को जमानत भी मिलने की उम्मीद है। दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपियों की तलाश में शनिवार रात को कई जगह पर छापे मारे थे। जम्मू और कठुआ में भी पुलिस को सतर्क कर दिया गया था।
विज्ञापन


बहरहाल, अब पकड़े गए संदिग्ध और साथियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। डीआईजी गरीब दास के अनुसार फिलहाल पुलिस की पार्टियां बाहर हैं। आरोपियों को पकड़ने या सरेंडर की कोई सूचना नहीं है। देर रात तक कोई सूचना मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के  अनुसार आरोपियों को पकड़ने में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। आरोपियों को पकड़ने के लिए डीआईजी गरीब दास ने एएसपी खलील पोसवाल के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया है। जो कठुआ और जम्मू में संपर्क रखेगी। एएसपी कठुआ में एसपी पद पर रह चुके हैं, जिसके कारण पुलिस को आशा है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

उनकी हिस्ट्री शीट को भी पुलिस ने खोल लिया है। उन्हें ऐहतियात के तौर पर हिरासत में रखा जाएगा। गौरतलब है कि धार रोड पर चाय की दुकान पर तीन आरोपियों ने गोली चलाकर व्यापारी रॉकी गुप्ता को घायल कर दिया था। पुलिस ने गोलीकांड में इस्तेमाल हुई नैनो व स्कारर्पियो को भी बरामद कर चुकी थी।


यह भी योजना है कि अगर आरोपियों को अग्रिम जमानत मिल भी जाती है तो उन्हें प्रिवेंटिव कानून के तहत हिरासत में रखा जाएगा। उनके खिलाफ पहले से काफी केस हैं। अगले महीने से स्वतंत्रता दिवस भी है। असामाजिक एवं   शरारती तत्वों को ऐहतियात के तौर पर पकड़ा जा रहा है। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता आरोपियों को पकड़ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed