फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police crackdown on animal trafficking in Jammu and Srinagar, 67 animals rescued from four trucks

जम्मू-कश्मीरः पशु तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, चार ट्रकों से 67 जानवर बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

Mon, 30 Dec 2019 03:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 30 Dec 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
Police crackdown on animal trafficking in Jammu and Srinagar, 67 animals rescued from four trucks
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू में नेशनल हाइवे पर नगरोटा सब डिवीजन पुलिस ने देर रात कश्मीर जाने की कोशिश कर रहे चार ट्रकों से 67 जानवर बरामद किए। नगरोटा और झज्जर कोटली पुलिस थाना क्षेत्र के तहत की गई कार्रवाई में चार ट्रक जब्त कर पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पशु तस्कर ट्रकों के काफिले की आड़ लेकर जम्मू से श्रीनगर की ओर जाने की फिराक में थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस ने 67 जानवरों को छुड़ाया है। पंजाब सहित जम्मू कश्मीर नंबर के चार वाहनों जेके18-0356, जेके18-0465, जेके02एटी-4287 और पीबी05एबी-1297 शामिल हैं। आरोपियों में अनंतनाग का रहने वाला सयार भट्ट, अनंतनाग का ही रहने वाला मुदस्सर अहमद, उत्तर प्रदेश का रहने वाला नजीर, अनंतनाग निवासी हमीद पोसवाल और जम्मू के नरवाल का रहने वाला जावेद शामिल हैं।

विज्ञापन

इससे पहले भी तस्करों के चंगुल से पुलिस ने बरामद किए थे 65 जानवर

पुलिस ने इस तस्करी को लेकर चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। पिछले दस दिन में यह पशु तस्करी का दूसरा बड़ा प्रयास है। इससे पहले भी पुलिस ने 65 जानवरों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया था।

पिछले तीन दिन से कश्मीर जाने वाले ट्रक रुके हुए थे। इन्हीं ट्रकों की आड़ में यह लोग कश्मीर जाने की फिराक में थे। पिछली दफा भी तस्करों ने इसी रणनीति के तहत तस्करी का प्रयास किया, लेकिन दबोचे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed