{"_id":"41ca032add9f19e32f533f032ad470bb","slug":"police-cops-in-vigilance-net-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मी विजलेंस के घेरे में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मी विजलेंस के घेरे में
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 03 Mar 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्महत्या के मामले में एक युवक को केस से हटाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस आर्गनाइजेशन जम्मू ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विजिलेंस के अनुसार आत्महत्या के एक मामले में दर्ज केस में शिकायतकर्ता मक्खन लाल के बेटे का नाम हटाने के लिए रामबन के तत्कालीन डीएसपी और उनके रीडर कांस्टेबल युद्धवीर सिंह ने 2.20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
शिकायत की जांच करने पर विजिलेंस ने पाया कि उक्त पुलिसकर्मियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रिश्वत ली। विजिलेंस के अनुसार प्रथम दृष्टया में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए पर्याप्त सबूत मिले।
विज्ञापन
इसी आधार पर जेएंडके पीसी एक्ट 2006 की धारा 5(2) और आरपीसी की धारा 161 के तहत विजिलेंस आर्गनाइजेशन जम्मू में केस (15/2015) दर्ज किया गया। विजिलेंस ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।