{"_id":"a9cfbe488bdbc04639d0d97f44069613","slug":"police-arrest-a-notorious-cheater-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगे लाखों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंजीनियरिंग में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगे लाखों
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 30 Jul 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग कालेज में दाखिला दिलाने और प्रापर्टी में निवेश करने के नाम पर लाखों रुपये ठगने वाले आरोपी सोशांदी, ओड़िसा निवासी जमी बाला (वर्तमान बंगलूर) को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने आरपीसी की धारा 420, 406, के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
केस के अनुसार कटड़ा निवासी श्रवण सिंह ने क्राइम ब्रांच को लिखित शिकायत की थी कि आरवी कालेज आफ इंजीनियरिंग बंगलूरू में दाखिले और वहां निवेश के लिए वह और उसका परिवार आरोपी के संपर्क में आया था।
विज्ञापन
आरोपी ने शिकायतकर्ता की बहन को कालेज में मैनेजमेंट कोटा से दाखिला दिलाने 20 लाख रुपये मांगे, जो उन्होंने कुछ कैश और कुछ और उसके बैंक अकाउंट में डाले। इसके बाद भी शिकायतकर्ता ने समय समय पर उसके अकाउंट में रुपये डाले और आरोपी ने उनसे कुल 84 लाख रुपये ले लिए। लेकिन दाखिला नहीं करवाया।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच के एसएसपी मुब्बसीर लतीफी जांच के दौरान आरोपी के बैंक अकाउंट की जांच की गई। साथ ही मामले के साक्ष्य इकट्ठे किए गए। उसके बाद परवेज सज्जाद और उनकी टीम ने बंगलूरू पहुंच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने अन्य लोगों को भी इंजीनियरिंग और मेडिकल कालेज में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगा।