{"_id":"bda5f272e32654d371893b96c4244579","slug":"pilgrims-died-in-vaisno-devi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता वैष्णो के दर्शन को आए श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माता वैष्णो के दर्शन को आए श्रद्धालु की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 02 Jan 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आए एक श्रद्धालु का शव सियालदह एक्सप्रेस में मिला। शव की जानकारी उस समय पता चली जब ट्रेन को वाशिंग लाइन में ले जाया गया। उसके पास मिले दस्तावेजों के मुताबिक श्रद्धालु आनंद अग्रवाल हावड़ा का रहने वाला था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उसकी हार्ट अटैक से मौत हुई है। उसके घरवालों को सूचित कर दिया गया है। पूरी तरह से शिनाख्त घरवालों के आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस के जम्मू आने के बाद सियालदह एक्सप्रेस को वाशिंग लाइन पर लाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान वाशिंग कर्मचारियों ने शव को कोच में पड़ा पाया। इसकी खबर उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को मेडिकल कालेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एसएचओ रेलवे स्टेशन नीरज चौधरी का कहना है कि मृतक नव वर्ष पर माता वैष्णो के दर्शन करने के लिए आ रहा था। वीरवार को सुबह जम्मू पहुंचने के बाद उसे कटड़ा जाना था। पुलिस के मुताबिक घरवालों से बात करने पर पता चला है कि वह पहले भी बीमार था।