{"_id":"3a2fff23e686069ff6bc3674c3f925d3","slug":"people-caught-chain-snecher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैन स्नेचर को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चैन स्नेचर को दबोचा
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Tue, 27 Oct 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
महिला के गले से चेन झपट कर भाग रहे एक झपटमार को लोगों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के पास से महिला की चेन भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
बक्शी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पकड़ा गया मुनीष गुप्ता रिहाड़ी कालोनी का रहने वाला है। एसएचओ बक्शी नगर अश्विनी कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम को विकास नगर निवासी अनुराधा मार्केट आई थी।
विज्ञापन
तभी एक युवक आया और उसने उनके गले से दो तोले की सोने की चेन झपट ली और वहां से भागने लगा। महिला ने शोर मचाया तो लोगों ने कुछ ही दूरी पर जाकर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
लोगों ने उसकी पिटाई भी की। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। आरोपी के खिलाफ 382 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।