{"_id":"5e53845e8ebc3ef3d8642f8a","slug":"pdd-former-chief-engineer-s-husband-murder-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पीडीडी की पूर्व मुख्य अभियंता के पति की हत्या, नौकर पर शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जम्मू-कश्मीरः पीडीडी की पूर्व मुख्य अभियंता के पति की हत्या, नौकर पर शक
Mon, 24 Feb 2020 01:37 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू संभाग में पीडीडी (बिजली विकास विभाग) के मुख्य अभियंता के पति की हत्या कर दी गई। घटना ग्रेटर कैलाश इलाके की है। मृतक के परिजनों ने घर में काम करने वाले नौकर पर शक जताया है। बताया जा रहा है कि घर में रखा पैसा, सोना और गाड़ी गायब है। साथ ही इस वारदात के बाद से नौकर भी फरार है।
विज्ञापन
ग्रेटर कैलाश में सोमवार को पीडीडी के मुख्य अभियंता के पति की हत्या होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक परिजनों ने किसी पर इस हत्या का आरोप तो नहीं लगाया है लेकिन घर में काम करने वाले नौकर पर शक जताया है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से नौकर फरार है। साथ ही घर में रखा पैसा, सोना और गाड़ी भी गायब है।
विज्ञापन