फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Panic from firing

गोली चलने से गांव में फैली दहशत

Sun, 27 Mar 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ Updated Sun, 27 Mar 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
Panic from firing
Firing
हीरानगर तहसील के गांव कूटा में गोली चलाए जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय सरपंच और लोगों की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गोली चलाए जाने से एक कुत्ते की मौत भी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कूटा गांव में रविवार को सुबह ग्यारह बजे के करीब एक व्यक्ति ने अपनी बारह बोर की बंदूक से गोली चलाई। इससे एक कुत्ते की मौत हो गई। सरपंच कांत कुमार और स्थानीय लोगों ने हीरानगर थाना जाकर इसकी शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन


कांत कुमार ने बताया कि पहले भी यह लोग इस प्रकार से गोली चलाते रहे हैं। इसके कारण स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि आज गोली चलने से किसी मवेशी की जान गई है, कल को किसी व्यक्ति की जान भी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शाम करीब चार बजे तुफेल अहमद और अलताफ हुसैन के खिलाफ धारा 336, 429, 34 आरपीसी 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों फरार हैं। सरपंच ने कहा कि पुलिस को दोनों को पकड़कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed