{"_id":"56f687894f1c1bbc1ff14d7e","slug":"one-person-killed-in-a-road-accident-four-injured-in-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ में सडक हादसे में एक व्यक्ति की मौत चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुंछ में सडक हादसे में एक व्यक्ति की मौत चार घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:33 AM IST
सार
- सड़क पर पैदल चल रहे मोहमद रफीक और उसकी पत्नी हनीफा को जोरदार टक्कर मार दी।
- तेज रफ्तार होने के कारण कार चालक के नियंत्रण से बाहर हो कर सडक के साथ बने नाले को पार कर बिजली के खंबे से जा टकराई।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आज पुंछ में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर ऱूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जीएमसी जम्मू के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान 55वर्षीय मोहमद रफीक पुत्र गुलाम मोहमद निवासी सुक्का कटठा पुंछ के रुप में हुई है।
विज्ञापन
घायलों में 50वर्षीय हनीफा पत्नी मोहमद रफीक,17वर्षीय नवजोत सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी सुथरा बावली पुंछ,16वर्षीय महकप्रीत कौर पुत्री कुलविन्दर सिंह,16वर्षीय इकजोत कौर पुत्री नरेद्र सिंह दोनों निवासी पावर हाऊस पुंछ के रूप मे हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 10.45 बजे नगर स्थित एसएसपी कार्यालय के पास उस समय जबरदस्त हादसा पेश आया जब तेज रफ्तार एक आल्टो 800 कार नम्बर जेके12 01177 ने सड़क पर पैदल चल रहे मोहमद रफीक और उसकी पत्नी हनीफा को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
तेज रफ्तार होने के कारण कार चालक के नियंत्रण से बाहर हो कर सडक के साथ बने नाले को पार कर बिजली के खंबे से जा टकराई जिससे कार मे सवार चालक और दो युवतियां भी गंभीर रूप घायल हो गए।
हादसे के समय एसएसपी कार्यालय में मौजूद एसएचओ पुंछ जतिन्दर रैना ने सभी घायल को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में प्राथिमक उपचार के बाद सभी घायलों को जम्मू रेफर कर दिया गया। जहां बीच रास्ते सुरनकोट के पास मोहमद रफीक पुत्र गुलाम मोहमद निवासी सुक्का कटठा पुंछ की मौत हो गई।