{"_id":"f560e6d50077ed60bb0db3b006d6f6f4","slug":"one-missing-in-accident-at-doda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्पर समेत चिनाब में समाया टिप्पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेल्पर समेत चिनाब में समाया टिप्पर
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा
Updated Sun, 31 Aug 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोडा मुख्यालय से मात्र पांच किलोमीटर दूर घट्ट-डोडा लिंक मार्ग पर डोडा की ओर आ रहा एक टिप्पर पांच सौ फीट नीचे चिनाब दरिया में जा गिरा। हादसे का खतरा भांपते ही ड्राइवर ने टिप्पर से कूद कर अपनी जान बचा ली, लेकिन सह चालक वाहन के साथ दरिया में समा गया। हालांकि देर शाम तक न तो टिप्पर का कुछ पता चला और न ही सहचालक का।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक चालक और सहचालक टिप्पर (जेके06-3685) को लेकर दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे डोडा की तरफ आ रहे थे। घट्ट-डोडा लिंक मार्ग पर अचानक टिप्पर की स्टेयरिंग की रॉड निकल गई, जिसके कारण टिप्पर चिनाब दरिया की तरफ लुढ़कने लगा। ड्राइवर ने बताया कि वह स्थिति अनियंत्रित होते देख तुरंत टिप्पर से छलांग लगा दी, लेकिन सहचालक यासिर अहमद (20) निवासी बेवली (डोडा) ट्रक के साथ ही दरिया चिनाब में समा गया।
विज्ञापन
इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग, डीएसपी हेडक्वार्टर मुश्ताक शेख, एसएचओ पुष्पिंदर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने दरिया में कूद कर टिप्पर और सहचालक की तलाश शुरू कर दी। परंतु शाम सात बजे तक कुछ सुराग नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन
अलबत्ता दरिया के ऊपर तेल तैरते देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि टिप्पर वहीं पानी की गहराई में है। हो सकता है सहचालक भी उसी में फंसा हो। बहरहाल, ट्रक और सहचालक की तलाश जारी है।