सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर के निंबला गांव में शुक्रवार की दोपहर को एक बाइक और ट्रक के बीच हुई सीधी टक्कर में बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक रोशन निवासी वैसता का रहने वाला था। जबकि घायल अमित घोघड़मड़ का रहने वाला है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार रोशन डिग्री कालेज रामनगर में तथा अमित हायर सेकेंडरी स्कूल रामनगर में पढ़ता था।
शुक्रवार की दोपहर को दोनों युवक बाइक (जेके14डीएच-3412) पर सवार होकर अपने घर को जा रहे थे। अभी वह निंबला गांव के पास ही पहुंचे थे कि सामने से एक ट्रक नंबर जेके14सी-9631 से उनकी भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार युवक रोशन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उठाकर रामनगर के उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, उसके बाद उसे जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। कुछ ही देर में पुलिस ने ट्रक चालक को अपनी हिरास में ले लिया।