{"_id":"b0f385a9ca035dc6f21551ab015c6f8a","slug":"one-dies-after-falling-from-shri-shakti-express-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री शक्ति एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्री शक्ति एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 28 Jun 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालु की ट्रेन से गिर कर मौत हो गई। मृतक हरियाणा के रोहतक का रहने वाला था, जो अपने परिवार के साथ दर्शन करने के लिए जा रहा था। हादसा जम्मू रेलवे स्टेशन से करीब 20 किलोमीटर दूर बजालता स्टेशन के पास हुआ। मृतक के शव को मेडिकल कालेज अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जम्मू से कटड़ा के लिए जा रही श्री शक्ति एक्सप्रेस में सवार अशोक चावला (61) ट्रेन कोच के दरवाजे पर खड़े थे। तभी अचानक नीचे गिर गए और बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद ट्रेन रुक गई। परिवार वालों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन