फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one dead 25 injured in road accidents

कश्मीर में सड़क हादसे, एक की मौत, 25 घायल

Fri, 29 Aug 2014 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 29 Aug 2014 07:17 PM IST
विज्ञापन
one dead 25 injured in road accidents

कश्मीर संभाग में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 25 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में से कुछ को गंभीर चोटें आने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, नगर के लाल बाजार पुलिस स्टेशन के के पंडित बाग इलाके में एक यात्री बस द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से उस पर सवार व्यक्ति अशरफ अली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


बारामुला से श्रीनगर आ रही एक पुलिस जिप्सी के छनबल इलाके में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को टक्कर मारने से उस पर सवार चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। इसी जिले के करीरी इलाके में सेना की 29 राष्ट्रीय राइफल्स के वाहन के सड़क किनारे खाई में गिर जाने से उस पर सवार 6 जवान घायल हो गए। सभी को पट्टन के सैन्य अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन


अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके में एक पिकनिक बस के राफटिंग प्वाईंट स्थान पर उल्टा हो जाने से उस पर सवार तीन बच्चे घायल हो गए। हंदवाड़ा क्षेत्र में एक कार द्वारा एक व्यक्ति को टक्कर मारने से वह घायल हो गया। कुपवाड़ा जिले केे गगल क्षेत्रमें एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार आठ पुलिस कर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन को गंभीर चोटें आने के बाद श्रीनगर के स्किमस सौरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गांदरबल जिले के कंगन इलाके में कार द्वारा पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मारने से वह घायल हो गया। उसका नाम मोहम्मद सुल्तान बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed