फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One crore recovered by the crime branch

उल्का पिंड धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच ने एक करोड़ वसूला

Wed, 25 May 2016 11:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 25 May 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
One crore recovered by the crime branch
पु‌लिस - फोटो : Demo Pic.
आठ करोड़ रुपये में उल्का पिंड हासिल करने के धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच ने जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपियों से एक करोड़ रुपये रिकवर किए। इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय है और स्थानीय व्यापारी को लालच देकर करोड़ों रुपये लाभ के नाम पर आठ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। 
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के केस अनुसार वेंकटा कृष्णा मदुगुला निवासी सिकंदराबाद और संदीप सिंह राना निवासी डोडा ने धोखाधड़ी की है। इन दोनों को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया। राज कुमार निवासी गांधीनगर ने क्राइम ब्रांच में इसकी शिकायत कराई और कहा एक गैंग उल्का पिंड देने के नाम से उससे धोखाधड़ी कर गया है।
विज्ञापन


इस गैंग ने कहा कि उल्का पिंड दिलवाएंगे। जिसका उपयोग नासा में स्पेस के वैज्ञानिक और डिफेंस रिसर्च डिपार्टमेंट आर्गेनाइजेशन करते हैं। मार्केट में इसकी कीमत करोड़ाें रुपये है। उससे आठ करोड़ रुपये ले लिए गए। जो विभिन्न लोगों के बैंक खाते में गए। इस पूरे मामले में किंगपिन वेंकटा कृष्णा मदुगुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस धातु की रिपोर्ट देने के लिए शिकायतकर्ता से तीन करोड़ रुपये ले लिए। क्राइम ब्रांच ने डेढ़ लाख रुपये और एक लाइसेंसी पिस्तौैल भी बरामद किया। राना से भी धोखाधड़ी से अर्जित की गई राशि को बरामद किया गया। मदुगुला ने सीजेएम कोर्ट में जमानत की अर्जी भी पेश की थी।


इस जमानत की अर्जी को कोर्ट ने रद्द कर दिया। इस मामले में आठ लोग आरोपी हैं। उनकी तलाश अभी जारी है, जबकि केस की जांच भी लगभग पूरी कर ली गई है। मदुगुला और राना ने करीब एक करोड़ रुपये सरेंडर कर दिए हैं। अन्य राशि की रिकवरी भी जारी है। आईजी क्राइम ब्रांच मुनीर खान के अनुुसार अगले कुछ दिनों में बकाया राशि को भी बरामद कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed