फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Offender arrested with heroin

कुख्यात आरोपी हेरोइन के साथ काबू

Fri, 24 Jun 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 24 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Offender arrested with heroin
Arrest - फोटो : Demo Pic.
नरवाल पुलिस ने नशा तस्करी करने वाले एक तस्कर को हेरोइन के साथ दबोच लिया। आरोपी पर पहले भी कई अपराधों के आठ से अधिक मामले पुलिस थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन


वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। आरोपी दिलबाग सिंह सिंबल कैंप का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से पंद्रह ग्राम हेरोइन बरामद की।

आरोपी पर पुलिस स्टेशन मीरां साहिब में जानलेवा हमले करने, मारपीट करने, लूटपाट के छह केस दर्ज हैं। त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन में भी एक केस दर्ज है। वीरवार को शाम पुलिस की तरफ से नरवाल में नाका लगाया गया था। नाका देखकर दिलबाग ने भागने की कोशिश की।


तब पुलिस को शक हुआ और उसे थोड़ी दूर जाकर पुलिस टीम ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से हेरोइन मिली। पुलिस ने आरोपी का पुराना रिकार्ड देखा तो पता चला कि उसके खिलाफ आठ और मामले अलग-अलग धाराओं के तहत दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed