{"_id":"19a1702e83b3f356e18f51831589ea37","slug":"nitish-gupta-attempt-suicide-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्तो माता यात्रा विवाद, आयोजक ने जहर निगला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चित्तो माता यात्रा विवाद, आयोजक ने जहर निगला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 22 Jun 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्तो माता यात्रा विवाद में एक आयोजक ने जहर निगल लिया। जिसे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इसे लेकर शिकायत दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार डिग्याना के रहने वाले नीतीश गुप्ता ने सोमवार को जहर निगल लिया। इसके बाद उन्हें गांधीनगर अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
यहां डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। नीतीश गुप्ता के परिवार वालों के अनुसार वह पिछले कई साल से चित्तो माता की यात्रा के लिए जम्मू से बसें लेकर जाते हैं। इस बार भी यात्रा को लेकर बसों की बुकिंग कर रहे हैं, लेकिन डिग्याना के रहने वाला एक युवक उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
धमकी दी जा रही है कि यदि यात्रा लेकर गया तो उसे जान से मार देंगे। परिवार वालों का कहना है कि उक्त युवक खुद यात्रा ले जाना चाहता है, ताकि श्रद्धालुओं से अधिक वसूली कर सके। इसे लेकर डिग्याना पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
डिग्याना के चौकी प्रभारी पवन डोगरा का कहना है कि नीतीश गुप्ता की शगुन शर्मा के खिलाफ शिकायत आई है। पुलिस नीतीश के बयान दर्ज कर रही है। अभी जांच के बाद ही मामला दर्ज होगा।