{"_id":"16223ff658f7d6e886f0c501de4dee8c","slug":"news-story-on-jammu-crime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त ने युवक की पीठ में घोंपी शराब की बोतल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त ने युवक की पीठ में घोंपी शराब की बोतल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 26 Sep 2015 12:44 PM IST
विज्ञापन
आरएस पुरा में अस्पताल के पीछे शुक्रवार को कुछ लोगों का विवाद हो गया। हमलावरों ने एक युवक की पीठ पर बीयर की बोतल घोंप दी।
विज्ञापन
आरएस पुरा निवासी राकेश सिंह (25) को उसके दोस्त अफरातफरी में लेकर जीएमसी पहुंचे। यहां इमरजेंसी में देखने के बाद डाक्टरों ने उसे आपरेशन थिएटर में भेज दिया।
डाक्टरों के मुताबिक बोतल मारने से काफी गहरा घाव हो गया है। उन्होंने दोस्तों को बताया है कि तुरंत खून का इंतजाम किया जाए। बीयर की बोतल पीठ और कमर के बीच के हिस्से में लगी थी।
विज्ञापन
खून लगातार बहता जा रहा था। डाक्टरों ने साथ आए दोस्त दिनेश कुमार और अनीश को तुरंत खून का प्रबंध करने को कहा। युवक का इलाज शुरू कर दिया गया है। लेकिन हालत काफी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
राकेश सिंह के मुताबिक वह हमला करने वाले तीनों युवकों को जानता है। मामूली सी बात पर बहस हुई। आरोपियों ने बीयर की बोतल दीवार पर मारकर तोड़ी और फिर उससे हमला कर दिया।
अन्य दो युवकों ने उसकी बाजुओं को पकड़ा था। आरोपी बुरी तरह से पिटाई करने के बाद फरार हो गए। दोस्तों ने राकेश के परिवार वालों को सूचित कर दिया है।
पक्का डंगा थाना अंतर्गत न्यू प्लाट इलाके में भी कुछ लोगों का झगड़ा हुआ। उन्होंने न्यू प्लाट निवासी आदिल (29) पर हमला करके उसे जख्मी कर दिया।