{"_id":"3265e3ac06f499f584247a97510edc7e","slug":"newly-married-woman-out-of-house-for-dowry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता को दहेज के लिए घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता को दहेज के लिए घर से निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 14 Dec 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज उत्पीड़न का एक और मामला सामने आया है। पुरखू की रहने वाली एक नवविवाहिता ने अपने पति और सास के खिलाफ महिला पुलिस सेल में शिकायत दर्ज कराई है। इस पर अमल करते हुए दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति और सास रोज उसको दहेज के नाम पर तंग करते हैं। कई बार उसके साथ मारपीट की। अब उसे घर से भी निकाल दिया गया।
शनिवार को पीड़िता इसकी शिकायत लेकर महिला सेल में पहुंची। पिछले दस दिनों में यह दहेज उत्पीड़न का चौथा मामला है। इससे पहले भी महिला सेल में दहेज उत्पीड़न के दो मामले दर्ज हुए। एक मामला शहर के पक्का डंगा थाने में दर्ज हुआ।
विज्ञापन
यहां महिला के ससुरालियों ने उसको दहेज के नाम पर उत्पीड़ित किया और फिर उसे जहर देकर मारने की कोशिश की। वहीं ताजा मामले में पुरखू की रहने वाली नवविवाहिता ने अपने पति अनूप सिंह और सास वैष्णवी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
महिला सेल में एफआईआर 113, 498 ए और 109 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों के खिलाफ जांच कर रही है।