फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   new police theory in udhampur shootout

उधमपुर गोलीकांड: बदल गई पुलिस की कहानी

Mon, 28 Jul 2014 09:37 PM IST
Updated Mon, 28 Jul 2014 09:37 PM IST
विज्ञापन
new police theory in udhampur shootout

जम्मू से कुछ दूरी पर पर स्थित उधमुपर शहर की एक चाय दुकान पर सरेशाम व्यापारी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


शुरूआती जांच में बताया जा रहा था कि तीन बदमाशों ने गोली चलाई थी लेकिन अब पुलिस की कहानी में नया मोड़ आ गया है। पुलिस का दावा है कि हमले में दो ही हमलावर थे।
विज्ञापन


पकड़े गए हमलावरों से उस रिवल्वर को भी जब्त कर लिया गया है, जिससे गोलियां चलाई गई थी। प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी सुलेमान चौधरी बताया कि गोलीकांड के दोनों आरोपियों सुशांत शर्मा और कपिल पाबा को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की से छेड़छाड़ का मामला नहीं: पुलिस

new police theory in udhampur shootout

दोनों को उधमपुर और जम्मू के बार्डर लाइन पर गुप्त ठिकाने से पकड़ा गया है। व्यापारी रॉकी को गोली प्रापर्टी के विवाद में ही मारी गई। इस मामले में एसएसपी ने पुलिस ने किसी लड़की से छेड़छाड़ का विवाद होने से इनकार किया है।

बताया किआरोपियों से पूछताछ जारी है। एसएसपी सुलेमान के मुताबिक धार रोड स्थित चाय की दुकान पर व्यवसायी रॉकी गुप्ता पर गोलियां चलाने वाले दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।

गुरूवार की शाम साढ़े सात बजे के करीब दोनों नैनो कार में सवार होकर आए थे। गोली चलाने के बाद नैनो कार को नजदीक ही खड़ा कर गलियों से होकर फरार हो गए थे। रात के समय अचानक बिजली बंद होने के कारण आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था।

दोनों उधमपुर से बाहर चले गए थे

new police theory in udhampur shootout

दोनों लगातार छिपे फ‌‌िर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों उधमपुर से बाहर चले गए हैं। एसएसपी ने बताया कि सुशांत का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। एसएसपी के मुताबिक रिवाल्वर से गोलियां सुशांत ने ही चलाई थी।

कपिल उसके साथ था। इस मामले में स्कार्पियो के उपयोग और तीन लोगों के होने की चर्चाओं की एसएसपी ने पुष्टि नहीं की। उनके अनुसार एसएचओ महेश शर्मा और अन्य अधिकारियों ने पुख्ता जानकारी मिलने पर उन्हें दबोच लिया।

उधर, सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इन दोनों को सोमवार रात को ही पकड़ लिया था, लेकिन रिवाल्वर नहीं मिलने के कारण पुलिस ने इनके पकड़े जाने की पुष्टि नहीं की थी।

एसएसपी ने बताया रिवाल्वर लाइसेंसी है या गैर लाइसेंसी इसकी जांच की जा रही है। इस मामले में कुछ और लोगों के शामिल होने की संभावनाओं से भी एसएसपी ने इनकार नहीं किया।

दोस्त से संपर्क करके फंसे दोनों

new police theory in udhampur shootout

आरोपियों ने उधमपुर में अपने करीबी दोस्त से फोन से संपर्क किया, जिससे पुलिस को दोनों के लोकेशन की जानकारी मिल गई। पुलिस ने कंप्यूटर में शहर का पूरा खाका बनाया और मोबाइल ट्रैकिंग से आरोपियों तक पहुंच गई।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के छिपने की लगातार जानकारी मिल रही थी, जिसके कारण केस को कुछ दिनों में ही हल कर लिया गया। एक आरोपी राष्ट्रीय राजनीतिक दल का सदस्य भी बताया जा रहा है।

सरेंडर और आरोपियों के पकड़े जाने में राजनीतिक हस्तक्षेप की चर्चाओं को पुलिस ने अफवाह बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed