फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Nanak Nagar ATM Guard Was Murdered By Two Bandipore youth, jammu Police Probe Reveals

एटीएम गार्ड की हत्याः बांदीपोरा के दो युवकों ने वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस जांच में सामने आया सच

Fri, 22 Jan 2021 02:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 22 Jan 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
Nanak Nagar ATM Guard Was Murdered By Two Bandipore youth, jammu Police Probe Reveals
प्रदर्शन करते परिजन व इलाके के लोग - फोटो : अमर उजाला

बीती रात बैंक गार्ड की हत्या के मामले का जम्मू पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच के मुताबिक इस वारदात को बांदीपोरा के दो युवकों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, आगे की जांच की जारी है।

विज्ञापन


जम्मू के न्यू प्लॉट इलाके के रहने वाले गुल्लू राम का बेटा राजू शर्मा रात करीब 10 बजे नानक नगर के सेक्टर 13 में बैंक के एटीएम के गार्ड चैंबर के अंदर मृत पाया गया। शुक्रवार दोपहर एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटिल ने कहा कि इस हत्या को दो युवकों ने अंजाम दिया, जिनकी पहचान मोहम्मद कैफ लोन और वकास बशीर लोन के रूप में हुई, जो उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि कैश लूटने के उद्देश्य से दोनों एटीएम में गए थे। गार्ड द्वारा विरोध किए जाने पर, उन्होंने उस पर हमला किया। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों ने हाल ही में नानक नगर इलाके में किराए पर एक जगह ली थी, जहां वे मेहमान बनकर रहते थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तस्वीरेंः गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की आशंका, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, पुलिस गश्त भी बढ़ाई गई


इससे पहले बैंक एटीएम गार्ड के परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने शुक्रवार सुबह विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें हत्यारों को गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने न्यू प्लॉट रोड को अवरुद्ध कर दिया, मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की।

उन्होंने बताया कि पीड़ित सात बहनों का अकेला भाई था। बुजुर्ग और बीमार माता-पिता सहित उनके परिवार में एकमात्र वही ऐसा सदस्य था जिस पर पूरी तरह से परिवार की जिम्मेदारी थी। उन्होंने परिवार के एक सदस्य को बैंक में नौकरी देने की मांग की। एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने पहले ही स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed