{"_id":"ab4ab42d4a0800edfcc066a5212dfb28","slug":"murderers-of-divya-still-absconding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्या के हत्यारे पूरे जम्मू में करते हैं ड्रग्स सप्लाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिव्या के हत्यारे पूरे जम्मू में करते हैं ड्रग्स सप्लाई
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 31 Oct 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग्स की ओवरडोज से जान गंवाने वाली त्रिकुटानगर निवासी दिव्या के आरोपियों को पुलिस ने छह दिन की रिमांड पर लिया है। इससे पहले इन्हें पांच दिन की रिमांड पर लिया गया था, लेकिन जांच में और ज्यादा वक्त की जरूरत को महसूस करते हुए 28 अक्तूबर को छह दिन की रिमांड बढ़ाई गई। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में अब तक यह सामने आया है कि आरोपी ड्रग्स की सप्लाई पूरे जम्मू में करते थे, अभी उनसे और भी कई अहम जानकारियां मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
इन सब बातों के बीच पुलिस यह पता नहीं लगा पा रही है कि 9 अक्तूबर को ड्रग्स की ओवरडोज से दिव्या की सेहत बिगड़ने की खबर आरोपी बिक्रमजीत सिंह को किसने दी थी। अभी तक पुलिस इस बात से पर्दा नहीं उठा पाई है कि आखिर वह शख्स कौन था, जिसने दिव्या की हालत खराब होने पर बिक्रमजीत सिंह को बताया कि ड्रग्स की ओवरडोज से उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो रही है। फिर उसके बाद गाड़ी में खराब हालत में ही वे दिव्या को घर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
आरोपी बिक्रमजीत सिंह की कॉल ट्रेस करने के बाद करीब अस्सी लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनसे पूछताछ करने के बाद पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया है, लेकिन अभी तक बहुत सारे सवालों के जवाब बाकी हैं। पुलिस नशा तस्करों को पकड़ने के बाद खुद की पीठ तो थपथपा रही है, लेकिन 9 अक्तूबर को दिव्या के साथ दिनभर रहने वालों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगाया जा सका है।
विज्ञापन
इस बात का संदेह जताया जा रहा है कि दिव्या के साथ सुबह से शाम तक रहने वाले उन लोगों को बचाने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा। छन्नी हिम्मत के एसएचओ एजाज अहमद वानी के मुताबिक मामले में जांच चल रही है, जल्द ही कई बातें सामने आ सकती हैं।