{"_id":"e908090fe48d3584c092eea8fb46317f","slug":"murder-accused-tried-to-hang-himself-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो की जान लेने वाले ने हवालात में किया ये काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो की जान लेने वाले ने हवालात में किया ये काम
ब्यूरो/अमर उजाला, दोमाना
Updated Fri, 26 Jun 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानाचक्क थाना में उस समय हड़कंप मच गया, जब हवालात में बंद एक आरोपी ने हवालात के अंदर फंदा लगा कर जान देने की कोशिश की। समय रहते संतरी द्वारा देख लिए जाने के कारण आरोपी को बचा लिया गया। फिलहाल कानाचक्क पुलिस ने उसके खिलाफ आरपीसी की धारा 309 में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार कानाचक्क थाना के अंतर्गत सुआ नंबर एक में सोमवार को कार की टक्कर में दो लोगों की जान चली गई थी, जबकि चार लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने कार चालक दर्शन को पकड़ कर उसके खिलाफ आरपीसी की धारा 304ए/237 /379 में मामला दर्ज कर उसे हवालात में दे दिया था।
विज्ञापन
वीरवार को उसने कानाचक्क थाना हवालात में अपने कपड़ों से फंदा लगा कर जान देने की कोशिश की। थाना प्रभारी राकेश सिंह के अनुसार संतरी और अन्य स्टाफ की मुस्तैदी से उसे फंदे से बचा लिया गया, जिसके बाद उसके खिलाफ आत्महत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
उसे हवालात से निकाला गया तो वह भागने के लिए थाने की छत पर चढ़ गया। सतर्क पुलिस वालों ने उसे थाने की छत से छलांग लगाने से बचा लिया। गौरतलब है कि जिस कार से सोमवार को हादसा हुआ था ,उसे कार मालिक ने दर्शन कुमार, जो कि कार मेकेनिक है, के पास ठीक करने को दिया हुआ था।
पुलिस के अनुसार उस रोज भी दर्शन शराब के नशे में धुत होकर कार चला रहा था, जिसके चलते सड़क से नीचे छांव में बैठे परिवार के सदस्यों को कार से रौंद डाला था। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई थी।