फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   missing 12th class student found in Jammu

शादीशुदा व्यक्ति के साथ पकड़ी गई नवंबर से लापता छात्रा

Tue, 01 Mar 2016 03:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 01 Mar 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
missing 12th class student found in Jammu

गत वर्ष नवंबर में किश्तवाड़ जिलांतर्गत पड़ने वाले बंडेरा गांव से परीक्षा देने के लिए निकली 12वीं की छात्रा सोमवार को एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गई। जिला पुलिस ने को यह सफलता बलग्रां पुंतवाड़ा निवासी आरोपी की पत्नी की सहायता से मिल पाई।

विज्ञापन


बता दें कि पुंतवाड़ा इलाके के बंडेरा गांव से 7 नवंबर 2015 को 12वीं कक्षा की छात्रा मोनिका देवी प्राइवेट से परीक्षा देने के लिए घर से गई थी, लेकिन वह घर लौटी नहीं। काफी समय बाद लड़की का पता नहीं चला तो मामला दर्ज करवाया गया था।
विज्ञापन


18 फरवरी को लड़की के नाना ने पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। अमरीक की पत्नी ने भी पुलिस में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। तब पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की पत्नी ने जब अमरीक से फोन पर बात की तो उसने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश में है। यह सूचना पत्नी ने पुलिस को दे दी। जब अमरीक लड़की को लेकर जम्मू पहुंचा तो उन्हें दबोच लिया गया। पूछताछ में अमरीक ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश में था। गौर तलब है कि आरोपी की एक बेटी है और उसकी पत्नी गर्भवती है। उसके बावजूद उसने घिनौनी हरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed