{"_id":"2832e287c24627efcc11c6c196975409","slug":"matador-crashed-in-akhnoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से टकराई मेटाडोर, युवती की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहाड़ी से टकराई मेटाडोर, युवती की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, अखनूर
Updated Tue, 15 Jul 2014 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबा के पुंछ मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार मेटाडोर पहाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में वाहन में सवार एक लड़की की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला को मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। इस हादसे में महिला समेत कुल 10 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को कसबा से गुलाबा छपड़ा जा रही एक तेज रफ्तार मेटाडोर के चालक के वाहन पर से नियंत्रण खो देने से बस पहाड़ी से टकरा गई। यह दुर्घटना पुंछ मार्ग के गांव कप्प गाला के पास घटी।
वाहन में सवार पांच वर्षीय संजना देवी निवासी टांडा की उप जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से जख्मी नीलम देवी निवासी टांडा को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। हादसे में रक्षपाल निवासी वेली, सिकंदरा देवी निवासी टांड़ा, रिंकू शर्मा निवासी गार को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे में मामूली रूप से जख्मी हुए अन्य लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।