{"_id":"eaaaa9af9d09036c6722c1475bacf113","slug":"mastermind-of-drug-smuggling-absconding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन तस्करों का सरगना पंजाब में छिपा, पढ़ें खबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेरोइन तस्करों का सरगना पंजाब में छिपा, पढ़ें खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 10 May 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेरोइन तस्करी का सरगना काला अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने काला को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया है, जो कई जगहों पर छापे मार रही है। शनिवार को पूर्व तस्कर सर्फू की पत्नी प्रीतो देवी से भी पुलिस ने गहन पूछताछ की। इसमें कई और लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। पंजाब के भी कुछ लोगों को पकड़ा जा सकता है। दरअसल प्रीतो देवी के पकड़े जाने से पहले पंजाब पुलिस ने भी अखनूर के ज्यौड़ियां में छापेमारी की थी।
विज्ञापन
पुलिस सर्फू की पत्नी को जिला ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर भेजने की भी तैयारी कर रही है। अभी प्रीतो को दिन की रिमांड पर लिया गया था। सूत्रों का कहना है जिस जखीरे को राज्य पुलिस ने बरामद किया, इसकी सूचना पहले पंजाब पुलिस के पास पहुंची थी। पंजाब पुलिस की एक टीम ने ज्यौड़ियां में छापा मारा, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। इसकी सूचना अखनूर पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने हरकत में आते हुए सर्फू की पत्नी पर नजर रखना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रीतो देवी के अलावा उसके भाई और अन्य पर भी नजर रखी और इसके बाद इन लोगों को पकड़ा गया। हालांकि पुलिस ने इस तस्करी का मुख्य सरगना सर्फू के भाई काला को बताया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सर्फू के मरने के बाद उसकी पत्नी इस काम को चला रही थी। सर्फू के मरने से पहले उसके लिए करीब 30 लोग काम करते थे। जो बाद में प्रीतो देवी के साथ जुड़ गए और उसके लिए काम करने लग पड़े।
विज्ञापन
अखनूर के डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि काला अभी पुलिस की हिरासत से बाहर है। उसकी तलाश में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की है। बहुत जल्द काला पुलिस की हिरासत में आएगा। कुछ और लोगों के नाम भी सामने आएंगे।