{"_id":"b5619b051c644b8494f78603bae5e3ef","slug":"married-women-removed-from-home-for-dowry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज लोभियों ने विवाहिता घर से निकाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज लोभियों ने विवाहिता घर से निकाली
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 17 Jan 2015 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की खातिर महिलाओं को घर से निकालने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। शादी के दो साल बाद ही विवाहिता को ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मूलरूप से बटाला, मौजूदा प्रेम नगर, जोगी गेट निवासी पति करन भंडारी सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रेशम घर, क्रिश्चियन कालोनी निवासी साहिरा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि दो साल पहले उसकी शादी बटाला निवासी करन भंडारी के साथ हुई थी। करन उसे प्रेम नगर, जोगी गेट, जम्मू में किराये के मकान में रहता था।
विज्ञापन
इस दौरान उसके घर बेटी का जन्म हुआ। फिर करन और उसके मां-बाप उसे दहेज की खातिर तंग परेशान करने लगे। कई बार उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। साहिरा मौजूदा समय में अपने मायके घर रेशम घर क्रिश्चियन कालोनी में रह रही है।
विज्ञापन
साहिरा का आरोप है कि दहेज कम लाने की बात कहते हुए ससुराल वाले उसे रोजाना ताने मारते थे। कई बार उसने मिन्नतें की कि उसके पिता की और दहेज देने की हैसियत नहीं है, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ा। तब उसने पुलिस में शिकायत दी तो पुलिस साहिरा के पति करन भंडारी, राज कुमारी, किरण और शीलत सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।