{"_id":"555d76c984a2a9a0c971ef8f6acf2bb7","slug":"many-injured-in-road-accident-in-jammu-and-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियों से भरी सूमो दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवारियों से भरी सूमो दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल
Updated Sat, 09 Aug 2014 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू की रियासी तहसील मुख्यालय अरनास से कुछ दूरी पर स्थित बाबा मोड़ पर एक टाटा सूमो सड़क के बीचोबीच दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार छह लोग धायल हो गए। अरनास से टाटा सूमो नम्बर-7631 सवारियों को लेकर जुडडा के लिए निकली थी।
विज्ञापन
जैसे ही सूमो अरनास कसबे से थोड़ी ही दूरी पर स्थित बाबा मोड़ के पास पहुंची किसी कारण यह सड़क पर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई।सभी घायलों को अरनास में स्थित पीएचसी में लाया गया। अरनास पुलिस ने टाटा सूमो को अपने कब्जे में लेते हुए केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बस और मारुति की टक्कर में दो जख्मी
चिनैनी में कुद पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हाइवे पर बस व मारुति के बीच जोरदार टक्कर के चलते मारुति में सवार दो लोग जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक हाइवे पर हुई इस टक्कर के बाद दो मारुति कार में सवार घायलों को लोगों की मदद से चिनैनी उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उनका उपचार का जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बस दुघर्टना में घायल ने जीएमसी में दम तोड़ा
पंचैरी तहसील की दुब्बीगली इलाके में 30 जुलाई को दर्दनाक बस दुर्घटना में घायल एक और व्यक्ति ने शुक्रवार सुबह जीएमसी में दम तोड़ दिया है। इसके साथ दुर्घटना में मरने वालों की संख्या छह पहुंच गई है।
गौरतलब है कि 30 जुलाई को दुब्बीगली इलाके में बस के करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी रेफर किया गया था, जहां तीनों का इलाज चल रहा था।
रमेश सिंह (36) निवासी दुब्बीगली ने जीएमसी में दम तोड़ दिया। दोपहर के समय पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिवार के हवाले कर दिया।