{"_id":"0a5baf56eecd3c06734af3266a218638","slug":"many-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटने से चार लोग जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो पलटने से चार लोग जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 27 Jul 2014 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू की चौकी चौरा के पास तेज रफ्तार टेंपो पलटने से चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को पहले अखनूर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार टेंपो चौकी चौरा के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
इनमें गंभीर रूप से घायल चार लोगों गुरदासपुर निवासी सोहन सिंह (52), बिहार निवासी शोभा आनंद (27), कठुआ निवासी भारत भूषण (40) और हीरानगर निवासी बाबू राम (24) को जीएमसी जम्मू भेजा गया। यहां उनकी हालत में सुधार है। पुलिस ने टेम्पो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
उधर, अखनूर के पजेरी इलाके में पैदल जा रहे दो लोग मोटरसाइकिल की टक्कर से जख्मी हो गए। घटना के बाद मोटरसाइकिल सवार फरार हो गया।
घायल 22 वर्षीय अशोक कुमार और 23 वर्षीय सुनील कुमार (दोनों निवासी अखनूर) को पहले क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया। मुट्ठी के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
मुट्ठी निवासी 40 वर्षीय संदीप शर्मा और तालाब तिल्लो निवासी 35 वर्षीय पंकज शर्मा को घायल अवस्था में जीएमसी में भर्ती करवाया गया। दोमाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।