{"_id":"5846a3e84f1c1b9b194484ca","slug":"man-shot-by-desi-gun-admitted-in-gmc-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परीस्थिति में गोली चलने से युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परीस्थिति में गोली चलने से युवक घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 06 Dec 2016 05:12 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने से युवक घायल
- फोटो : डेमो फोटो
जम्मू के बिलावर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली में घायल हो गया। वह जीएमसी में भर्ती है। बिना पुलिस को बताए ही वह जीएमसी पहुंच गया। गांव लहरी के रहने वाले विजय कुमार का कहना है कि वह अपने घर में देसी गन को साफ कर रहा था, तभी एक गोली चली और उसकी टांग पर लग गई। इसके बाद वह खुद ही जीएमसी पहुंच गया।
विज्ञापन
पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। जीएमसी पुलिस की ओर से इसकी जानकारी बिलावर पुलिस स्टेशन में दी गई है। घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि बिलावर पुलिस स्टेशन पर बात करने पर इस घटना की कोई जानकारी न होने की सूचना दी गई है।
विज्ञापन