{"_id":"58aecaee4f1c1b2b69b25c63","slug":"man-got-safe-from-fire-in-car-near-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लगी आग, जलने से बचा चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में लगी आग, जलने से बचा चालक
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 23 Feb 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
जम्मू शहर के भगवती नगर चौथे पुल पर हुए सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया। उसे जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कार डिवाइडर से इस कदर टकराई कि उसमें आग लग गई। किसी तरह से युवक की कुछ लोगों ने जान बचाई।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात को एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई। इसमें बैठा युवक घायल हो गया। हादसा होने के वक्त दो कार चालक जा रहे थे। उनमें से एक ने युवक को कार से बाहर निकाला। जैसे ही चालक को कार से बाहर निकाला तो कार में आग लग गई।
विज्ञापन
यदि युवक को तत्काल बाहर न निकाला जाता तो वह कार में ही जिंदा जल जाता। बाद में उसे जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल वकार रियासी के माहौर का रहने वाला है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन