{"_id":"341c5885f6fd164ed2e1f20ec2c33612","slug":"man-beat-his-wife-over-dowry-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 02 Dec 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के नाम पर पत्नी से मारपीट और फिर घर से निकाल देने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस पर कार्रवाई करते हुए महिला पुलिस सेल ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच भी शुरू कर दी गई है। घटना रायपुर सतवारी की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रेनू देवी ने कनाल रोड स्थित महिला पुलिस सेल में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका पति रछपाल उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। इसके लिए मानसिक तौर पर परेशान किया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनों से दहेज के लिए उनसे मारपीट तक की जा रही थी। हद तो तब हो गई, जब मारपीट करने के बाद उन्हें घर से भी निकाल दिया गया।
सेल की इंचार्ज आरती ठाकुर ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ 498 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला ने शिकायत में कहा है कि उसका पति दहेज के लिए हर रोज प्रताड़ित करता है। इधर वह पति की मांगों से तंग आ चुकी थीं। इसी बीच घर से भी निकाल दिया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सख्ती होने के बाद भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। दहेज को लेकर लोगों की सोच अब भी नहीं बदल रही। कुछ दिन पहले भी दहेज उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया था। आरती ठाकुर का कहना है कि समाज में बदलाव आया है। हालांकि अभी भी जब तब ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।