फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Liquor store robbed at gunpoint

बंदूक की नोक पर शराब की दुकान में लूट

Thu, 18 Sep 2014 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 18 Sep 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
Liquor store robbed at gunpoint

गांधी नगर इलाके में तीन नकाबपोश लुटेरों ने शराब की दुकान में बंदूक की नोक पर लूटपाट की। इस दौरान कैश काउंटर में रखे तमाम रुपये अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नकाबपोश लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस को उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ की है लेकिन लुटेरों का कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार गांधी नगर कान्वेंट स्कूल से कुछ मीटर दूर स्थित नावल्टी वाइन शाप में मंगलवार की देर रात तीन लोग पहुंचे और काउंटर में बैठे सेल्समैन को बंदूक दिखाकर कैश की मांग की। एकाएक हुई घटना से सेल्समैन डर गया। उसने काउंटर में रखे सभी नोट उनके हवाले कर दिए। इसके बाद वे दुकान से फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने वाइन शाप पर बैठे गांधी नगर निवासी पवन वर्मा की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पवन ने पुलिस को बताया कि लुटेरों ने अपने मुंह कपड़े से लपेटे हुए थे, जिसके कारण वह उन्हें पहचान नहीं पाया। एसएसपी उत्तम चंद ने बताया कि पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed