फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lineman murdered the day before retirement in jammu

जम्मूः रिटायरमेंट से एक दिन पहले लाइनमैन की हत्या, वारदात के बाद उसने फोन पर कहा- मेरा गला काट दिया

Sun, 01 Sep 2019 12:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 01 Sep 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
Lineman murdered the day before retirement in jammu
सांकेतिक तस्वीर

जम्मू के गरोटा में पीडीडी विभाग में तैनात लाइनमैन की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उसकी लाश खेत से बरामद हुई। हत्या के आरोप में एक व्यक्ति हेमराज को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमदत्त पीडीडी विभाग में लाइनमैन था। शुक्रवार को विभाग की तरफ से उसे एक कारखाने की लाइट काटने भेजा था। इसी दौरान कारखाना मालिक के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी मिली थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः  श्रीनगर: आतंकवादियों ने की एक नागरिक की हत्या, सदमे में परिवार, दिल को झकझोर देंगी तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को अपनी नौकरी से रिटायर होना था। वह सुबह करीब सात बजे घर से निकला था। साढ़े सात बजे परिजनों को उसके मरने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने खेत में पड़ी लाश कब्जे में ले ली। शक के आधार पर हेमराज को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ेंः  कश्मीरः देश के लिए खुशखबरी तो पाकिस्तान के सीने पर लोटने लगेंगे सांप, घाटी से आईं कुछ ऐसी तस्वीरें

मरने से पहले घरवालों को किया था फोन, जश्न की तैयारियां मातम में बदलीं

पुलिस के मुताबिक हेमराज के साथ सोमदत्त की पुरानी रंजिश थी। जमीनी विवाद भी चल रहा था। शुक्रवार को हेमराज ने उसे मारने की धमकी दी थी। मृतक के बेटे दीपक ने बताया कि कई बार उसके पिता को मारने की धमकियां मिली थीं। मृतक के भतीजे चंद्रशेखर ने बताया कि कारखाने की बिजली काटने के बाद हत्या हुई है। पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
 
लाइनमैन सोमदत्त ने शनिवार को रिटायर होना था। परिजन रिटायरमेंट के समारोह की तैयारियों में जुटे थे। ऑफिस से उन्हें घर लाया जाना था। इसके लिए गाड़ियां भी बुक कर रखी थीं। सुबह सात बजे कुछ जरूरी सामान लेने सोमदत्त घर से निकला था। आधे घंटे बाद ही उसकी मौत की खबर सुनने को मिली।
 
यह भी पढ़ेंः अद्भुत...कश्मीर में हर संकट की आहट देता है क्षीर भवानी के मंदिर का पानी, अबकी बार भी ऐसा ही हुआ

पुलिस के अनुसार सोमदत्त के गले की नस कटने से उसकी मौत हुई। उसने मरने से पहले परिजनों को फोन किया था कि उसका गला काट दिया गया है। वह खेत में है। इधर बताया जा रहा है कि पुलिस कुछ और लोगों को भी हिरासत में ले सकती है। आरोपी हेमराज से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed