फ्रेंडशिप डे: दोस्ती बिना अधूरी-सी लगती है जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्ती के बिना जिंदगी में थोड़ा बहुत खालीपन सा लगता है। युवा अपनी लाइफ को दोस्तों के बिना अधूरा सा समझते हैं। घर से बाहर कदम रखने के बाद अगर किसी को कोई अपना खास लगता है तो वह होता है एक दोस्त।
रविवार को फ्रेंडशिप डे है। दोस्ती के दिन का जश्न मनाने के तौर पर कहे जाने वाले इस दिन को लेकर युवा वर्ग से लेकर बड़ी उम्र के लोगों ने भी खास तैयारी की है।
वहीं कालेज से लेकर यूनिवर्सिटी में शुरू हुए नए सेशन के साथ ही युवा अब अपनी लाइफ में नए दोस्तों को भी शामिल कर रहे हैं।
गांधी नगर कालेज में पढ़ रही इकरा अहमद ने कहा कि स्कूल और पुराने दोस्तों के छूटने के बाद अब कालेज में नये दोस्त बनाए हैं।
आज होगी जमकर मस्ती
उन्होंने बताया कि वह अपने नए और पुराने दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप डे के मौके पर गेट टू गेदर पार्टी के साथ इंज्वाय करेंगे। वहीं सुभाष नगर की अतिका शर्मा ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ ढेर सारी मस्ती के साथ फ्रेंडशिप डे का मजा लेगी।
वहीं अध्यापक के तौर पर कार्यरत व्योम रतन शर्मा ने बताया कि फ्रेंडशिप डे सिर्फ युवा वर्ग का नहीं, बल्कि सभी वर्गों के लोगों के लिए है।
उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ रही है, लेकिन वह अपने दोस्तों के साथ इस दिन जश्न ढेर सारी मस्ती के साथ करते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ लांग ड्राइव पर जाकर और देर शाम डिनर और गपशप के साथ समय व्यतीत करने वाले हैं।