फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   land mafia capture pond

तालाब की जमीन पर बना दी सड़क

Sun, 15 Feb 2015 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 15 Feb 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
land mafia capture pond

सार्वजनिक तालाब की जमीन पर भूमाफिया के कब्जा का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। तालाब की जमीन पर कब्जा करने वालों ने सड़क तक बना डाली, ताकि निजी कालोनी तक रास्ता बन सके। मामला गरमाने के बाद एसडीएम के निर्देश पर पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यदि न्याय न मिला तो राज्यपाल से शिकायत की जाएगी। रायां मोड़ के पास रांडा दी छपड़ी में कई दशक पहले एक महिला ने जमीन खरीद अपने पति के नाम पर तालाब बनवाया था। चंदन नगर निवासी व रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी डीएन शर्मा ने बताया कि 40 कनाल जमीन वाले इस तालाब पर सात-आठ साल पहले भूमाफिया की नजर पड़ी।
विज्ञापन


उन्होंने कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर वर्ष 2009 में वहां दो दुकानें बना लीं। गांव वालों ने इसकी शिकायत डीसी तक से की, लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। इसके बाद तालाब के पीछे एक नई कालोनी बनी और प्राइवेट बिल्डर ने तालाब की जमीन पर सड़क बना डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों एसडीएम विजयपुर से जब इस संबंध में सारे रिकार्ड के साथ शिकायत की गई, तो उन्होंने मामले की जांच इलाके के तहसीलदार को सौंपी।

मामले की जांच के लिए तहसीलदार ने सात फरवरी को पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया, जिसमें नायब तहसीलदार महेश चंद, गिरदावर तीर्थ राम और पटवारी संदीप सिंह, सलीम मोहम्मद और नेक मोहम्मद को शामिल किया गया है जो जांच पूरी कर तहसीलदार को सौंपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed