{"_id":"5800c2b74f1c1bd8752907c1","slug":"lady-committed-sucide-after-getting-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासी में शादी से नाखुश युवती ने गोली मारकर की आत्महत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रियासी में शादी से नाखुश युवती ने गोली मारकर की आत्महत्या
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 14 Oct 2016 05:04 PM IST
विज्ञापन
खुद को गोली मारी
- फोटो : डेमो फोटो
रियासी जिला अंतर्गत पड़ने वाली तहसील सरसोत में वीरवार की सुबह एक युवती ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि जमुना देवी पुत्री बहादुर सिंह वीरवार को अपने घर पर अपनी दादी के साथ अकेले थी। घर के अन्य सदस्य कुछ दूरी पर बनाई गई ढोक में गए हुए थे।
इसी दौरान जमुना देवी ने घर पर पड़ी हुई अपने पिता की बारह बोर की बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज दूर तक सुनाई दी। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो उन्होंने जमुना को अचेत अवस्था में खून से लथपथ पाया। बाद में उसकी मौत हो गई। बंदूक से निकली गोली जमुना के पेट के बीचोबीच लगी हुई थी।
घटना की जानकारी मिलने पर मलीकोट पोस्ट से पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि जमुना के परिजन उसकी शादी मलीकोट में किसी जगह पर करवाना चाहते थे, परंतु उसको यह बात गवारा नहीं था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने इसी वजह से आत्महत्या की होगी।