{"_id":"47c7f60d908d06eadb76bfcfa842f0f2","slug":"kidnapped-girl-found-after-24-hours-from-rajouria-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" 24 घंटे बाद युवती बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
24 घंटे बाद युवती बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 11 Jan 2015 08:14 PM IST
विज्ञापन
जिले की थन्नामंडी तहसील के बहरोट क्षेत्र से अगवा की गई 24 वर्षीय युवती को पुलिस ने 24 घंटे में ही बरामद कर अपहरणकर्ता को दबोच लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, 10 जनवरी को युवती के अभिभावकों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया था कि उनकी बेटी किसी कार्य से घर से थन्नामंडी गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आई है।
विज्ञापन
परिवार वालों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति का नाम भी बताया था। क्षेत्र के एसडीपीओ सुरजीत भगत ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम ने संदिग्ध अपहरणकर्ता मोहम्मद कबीर निवासी कल्लर चटयार के कुछ दोस्तों से कड़ी पूछताछ की और उसके मोबाइल को सर्विलांस पर रखा।
विज्ञापन
रविवार को पुलिस ने पता लगा लिया कि अपहरणकर्ता युवती के साथ शहर के फलयाना क्षेत्र में कहीं है। पुलिस ने तुरंत वहां छापेमारी की और उसे एक परिजन के घर से दबोच लिया।
युवती को मेडिकल जांच के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अपहरणकर्ता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।