फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kidnap bride seized from jammu

अगवा की गई दुल्हन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Jan 2015 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 28 Jan 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
Kidnap bride seized from jammu

डुम्मी, कानाचक्क के नजदीक मंगलवार को अपहृत हुई दुल्हन का पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर पता लगा लिया। इसके साथ ही आरोपी प्रेम सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रभारी संदीप चौधरी के नेतृत्व वाली टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए बुधवार को सुआ नंबर एक पर नाका लगाया और आरोपी को उसकी कार सहित दबोच लिया।

विज्ञापन


कार में दुल्हन भी बैठी मिल गई। दुल्हन को उसके मां-बाप के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस को कॉल डिटेल के जरिये सुराग मिला था। आरोपी प्रेम सिंह एक प्रमुख पार्टी के नेता का बेटा है। पुलिस तीन अन्य नकाबपोशों की तलाश जारी रखे हुए है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पंचायत बरन के एक अभिभावक ने कानाचक्क पुलिस को बताया कि उसकी बेटी का शादी के दूसरे दिन कुछ नकाबपोशों ने डूम्मी के नजदीक अपहरण कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज करके युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को गंभीरता के साथ लेते हुए पुलिस ने युवती के घर के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाई तो पुलिस को कुछ ऐसे नंबर मिले, जिनका युवती के माता-पिता को भी कुछ नहीं बता पाए। फिर उन पर संपर्क किया तो कुछ सुराग मिलने लगे।


तभी पुलिस ने जांच तेज कर दी। सुआ नंबर-एक पर पुलिस ने नाका लगाया और उन्हें एक गाड़ी में युवक-युवती बैठे नजर आए। उनसे उनका पता पूछने पर दोनों घबरा गए।

दोनों की कार साइड पर खड़ी करवा ली गई और पूछताछ करने पर पता चला कि युवती अपहरण हुई दुल्हन है, जबकि कार में बैठा युवक प्रेम सिंह है, जो कि एक प्रमुख पार्टी के नेता का बेटा है। पुलिस दोनों को थाने लाई और दुल्हन को उसके मां-बाप के पास सौंप दिया गया। युवक पुलिस की गिरफ्त में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed