फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JU Student dies in road accident

मेटाडोर-टिप्पर भिड़ंत में जेयू की छात्रा की मौत

Fri, 12 May 2017 04:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 12 May 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
JU Student dies in road accident
एक युवती की मौत - फोटो : demo pic

जम्मू-अखनूर मार्ग को वीरवार बाद दोपहर मेटाडोर और ईंटों से लदी टिप्पर में हुई टक्कर में एक युवती की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। मृत युवती रीना देवी पुत्री बिशन दास, डब्ब करमदीन की निवासी बताई गई है। वह जम्मू विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही थी और विश्वविद्यालय से घर जा रही थी।

विज्ञापन


हादसे में घायल हुए लोगों में दीपक कुमार निवासी मिश्रीवाला, अश्वनी कुमार निवासी मिश्रीवाला, कवि राज निवासी पक्खियां, मंगतराम निवासी मिश्रीवाला, महाराज कृष्ण बट्ट निवासी दोमाना, कमलेश निवासी जानीपुर नितिन झारी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


दोपहर बाद साढ़े चार बजे के करीब जम्मू से मिश्रीवाला जा रही मेटाडोर दोमाना में आर्मी गेट केे पास सामने से आ रहे टिप्पर से टकरा गई। इसके चलते टिप्पर के साथ मेटाडोर के भी परखचे उड़ गए। मेटाडोर से टकराने के साथ ही ईंटों से भरी टिप्पर पलट गई। हादसे के बाद मेटाडोर में बैठी सवारियों में चीखों पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों को घायलों को लोगों की गाड़ियों में अस्पताल भेजा। इनमें एक युवती की हालत ज्यादा खराब थी, जिसको शीशा लगने से गहरे घाव हो गए थे। जबकि मेटाडोर का चालक गाड़ी में ही फंस गया था। उसे मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से सब के बाद निकाला। हादसे के चलते इस अति व्यस्त सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर पल्टी टिप्पर को हटा कर जाम को खुलवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed