{"_id":"ffad11b99a2aac01ba879896065d53ec","slug":"jammu-police-finally-picked-up-notorious-animal-smugglers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 26 Nov 2015 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस पर हमला करने वाले पशु तस्करों पर शिकंजा कस दिया गया है। नगरोटा पुलिस ने वीरवार को बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुख्यात पशु तस्करों को दबोच लिया। यह तस्कर पिछले कई सालों से तस्करी करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
कई बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। लेकिन इस बार पुलिस ने इन्हें तस्करी करने से पहले ही दबोच लिया। इनके पास से एक बिना नंबर का मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। यह अकसर तस्करी करने के बाद बाइक पर सवार हो जाते थे।
विज्ञापन
नगरोटा के डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि बुधवार और वीरवार की मध्यरात्रि पुलिस को तस्करों की सूचना मिली। पुलिस ने जब छापा मारा तो घो मन्हासा का रहने वाले काइंया और मोहम्मद लतीफ दो वाहनों में मवेशियों को चढ़ा रहे थे।
विज्ञापन
छापा पड़ते ही वाहनों में बैठे चालक वाहन लेकर फरार हो गए, लेकिन दोनों को पकड़ा लिया। पुलिस ने मौके से सात मवेशी भी बरामद किए। यह दोनों पिछले कई सालों से तस्करी करते आ रहे हैं। बार बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे।
पशु तस्करी के अधिकतर मामलों में यह शामिल हैं। यह लोग चालकों को मवेशी लोड कर खुद बाइक पर सवार हो जाते थे। बिना नंबर का मोटरसाइकिल इसीलिए रखा गया था।
डीएसपी का कहना है कि मनवाल जाने वाले रास्ते पर तीन अतिरिक्त नाके लगाए गए हैं। यह रूट तस्करी के लिए इस्तेमाल होते हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले तस्करों ने पुलिस पर हमला बोल दिया था। तस्करों को पकड़ कर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है।