{"_id":"601d29b4436d00773a709f4d","slug":"jammu-kashmir-news-property-of-absconding-rk-finance-owner-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir News: लोगों के लाखों रुपये लेकर फरार आरके फाइनेंस के मालिक की संपत्ति जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jammu Kashmir News: लोगों के लाखों रुपये लेकर फरार आरके फाइनेंस के मालिक की संपत्ति जब्त
Fri, 05 Feb 2021 04:49 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 05 Feb 2021 04:49 PM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच ने भगोड़े अपराधियों पर शिकंजा कसा है। क्राइम ब्रांच ने दो भगोड़े घोषित अपराधियों की संपत्ति को अटैच कर दिया है। आरके फाइनेंस और आरके ट्रेडर की संपत्ति को कोर्ट से अनुमति लेने के बाद अटैच कर दिया गया।
विज्ञापन
जम्मू के सिटी चौक निवासी राकेश गुप्ता पर वर्ष 2000 में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। कोर्ट की ओर से राकेश को भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। अपने साथियों के साथ मिलकर राकेश ने आरके फाइनेंस और आरके ट्रेडर नाम की कंपनी खोली थी। लोगों को अधिक ब्याज का लालच देकर उनसे पैसे जमा कराए जाते थे। आरोपियों ने 65 लाख रुपये जमा कर लिए। लेकिन बाद में पैसे नहीं लौटाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir: दुनिया का वो रेलवे पुल जिसके आगे एफिल टावर भी होगा छोटा, सीधे घाटी पहुंचेगी ट्रेन, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच की और 2002 में कोर्ट में चालान पेश किया। लेकिन तब से आरोपी फरार हैं। कोर्ट में मामला अंडर ट्रायल होने के बाद भी आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। न ही क्राइम ब्रांच को जांच में सहयोग मिला।
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों को चीरकर बनाए गए इंजीनियरिंग के नायाब अजूबे, तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे
लंबे समय तक हाजिर न होने के चलते क्राइम ब्रांच ने अब आरोपी को घोषित अपराधी करार दे दिया है। कोर्ट से अनुमति लेने के बाद 31 जनवरी को अपराधी की संपत्ति को अटैच कर दिया। जुलाई 2019 से अब तक क्राइम ब्रांच ने 14 आरोपियों के अरेस्ट वारंट निकाले हैं। जो भगोड़े घोषित हैं।