फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir boy said my step father misdeeded with me

पुलिस के पहुंचा लड़का, बोला- पिता ने मेरे साथ कुकर्म किया, फिर पति के बचाव में पत्नी की ये दलील

Sat, 14 Dec 2019 12:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 14 Dec 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir boy said my step father misdeeded with me
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

जम्मू कश्मीर में नगरोटा पुलिस स्टेशन में एक 14 साल के बच्चे ने अपने सौतेले पिता पर उसके साथ कुकर्म करने की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज होने के कुछ समय बाद ही बच्चे की मां भी थाने पहुंच गई। मां ने उस व्यक्ति के खिलाफ बेटे के अपहरण की शिकायत कर दी।

विज्ञापन


दरअसल, पीड़ित बच्चा अपनी नानी के पास रहता है। जबकि उसकी मां और सौतेला पिता अलग रहते हैं। नानी इलाके में एक अन्य व्यक्ति के पास रहती है। शुक्रवार को पहले बच्चा अपनी शिकायत लेकर पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसका सौतेला बाप उसके साथ कुकर्म करता है। हालांकि पिछले कई महीनों से सौतेले पिता का बाप से कोई संपर्क नहीं था।
विज्ञापन


मां ने पुलिस को बताया कि जिस घर में उसका बेटा रह रहा है, उसके मालिक ने उसके बेटे का अपहरण करके रखा हुआ है। मामला उलझा हुआ देख पुलिस ने दोनों ही शिकायतें को ध्यान में रखकर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने पीड़ित बच्चे और उसकी नानी के बयान भी रिकॉर्ड भी दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ माह पहले छोड़ चुका है पढ़ाई

पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्चा पिछले आठ महीने से स्कूल भी छोड़ चुका है। उसकी मां ने अपनी शिकायत में कहा है कि बच्चे के साथ कुकर्म उसके सौतेले पिता ने नहीं किया है, बल्कि उसने किया है, जिसके घर पर रह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed