फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu crime news two arrested for fraud of crores, used to cheat by doubling money in a short time

जम्मूः करोड़ों की धोखाधड़ी में दो गिरफ्तार, कम समय में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर करते थे ठगी

Sat, 09 Jan 2021 06:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 09 Jan 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Jammu crime news two arrested for fraud of crores, used to cheat by doubling money in a short time
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

जम्मू-कश्मीर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को हबलीस-ई-कॉमर्स में करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में छापा मारकर पुंछ और जम्मू जिलों से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी थे। यह मामला एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी द्वारा छह आरोपियों द्वारा संचालित हबलीस-ई-कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर की गई करोड़ों की धोखाधड़ी से संबंधित है।

विज्ञापन


दोनों आरोपी हबलीस-ई-कॉमर्स के प्रमुख एजेंट के रूप में कर रहे थे। वह पुंछ और राजोरी जिलों में सीधे साधे लोगों को जाल में फंसाकर लूट रहे थे। आरोपियों ने  कम समय में पैसा दोगुना करने के बहाने लोगों से करोड़ाें की हेराफेरी की। इस सिलसिले में क्राइम ब्रांच की जम्मू विंग में 2019 में मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि पुंछ और जम्मू जिलों में कई छापों के बाद मेंढर तहसील के धाक्की बेहरा से मोहम्मद सईद खान और अली मोहम्मद निवासी चकबनोता को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपी कम समय में पैसे दोगुना करने के बहाने उक्त ई-कॉमर्स कंपनी के प्राइम एजेंट के तौर पर काम कर भोले-भाले लोगों से करोड़ों रुपये की रकम ठगने में शामिल हैं। उन्होंने बताया,अली मोहम्मद को जम्मू के बख्शी नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया । वह लंबे समय से अपना ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। करोड़ों की धोखाधड़ी में नाम सामने आने के बाद वह सऊदी अरब भी भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेंढर पहुंची टीम पर हमला
दूसरे आरोपी मोहम्मद सईद खान को मेंढर (पुंछ) स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस संबंध में मेंढर पुलिस थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि खान पर पुंछ की चुगान तहसील के एक मोहम्मद अजीज के मकान पर भी अतिक्रमण करने का आरोप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed