{"_id":"5d6544ba8ebc3e93a33418de","slug":"jammu-and-kashmir-two-persons-murdered-after-abducted-by-terrorists-in-tral","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों ने दो लोगों का किया अपहरण, जंगल में ले जाकर कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों ने दो लोगों का किया अपहरण, जंगल में ले जाकर कर दी हत्या
Tue, 27 Aug 2019 08:26 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 27 Aug 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
आतंकवादी
- फोटो : amar ujala
संदिग्ध आतंकवादियों ने सोमवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के वन क्षेत्र से गुज्जर समुदाय के दो लोगों का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद राज्य में यह अपने तरह की पहली घटना है।
विज्ञापन
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार की शाम अज्ञात बंदूक धारियों ने सोमवार की शाम 7.30 बजे पुलवामा जिले के त्राल इलाके के वन क्षेत्र से खानाबदोश गुर्जर समुदाय को दो लोगों राजोरी जिले के अब्दुल कादिर कोहली और श्रीनगर के खोनमोह इलाके के मंजूर अहमद का ‘ढोक’ (जंगल में अस्थाई ठिकाना) से अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलने पर दोनों की तलाश शुरू की गई तो कोहली का गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ। वहीं काफी देर तक की गई छानबीन के बाद दूसरे व्यक्ति का भी शव बरामद हुआ। शव त्राल के लाची टॉप बेहक वन क्षेत्र से बरामद किये गए हैं।
विज्ञापन
शव दोनों परिवारों को सौंप दिए गए हैं। साथ ही केस दर्ज मामले की जांच की जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले 20 अगस्त को लश्कर के एक आतंकवादी और एक विशेष पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी गई थी, जबकि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में एक पुलिस उप निरीक्षक घायल हो गया था।